{"_id":"5d052e058ebc3e5fc13589d2","slug":"156062053717-sonbhadra-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने एक युवक के मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दो बच्चों का बाप है।
जीजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि किशोरी उनके साथ रहकर पली बढ़ी है। शुक्रवार सुबह वह और उसकी पत्नी कुछ दूर स्थित सिंचाई कूप पर काम करने गए थे, जबकि किशोरी घर में अकेली थी। सुबह 11 बजे घर के बगल स्थित रिश्तेदार के घर सामान लेकर घर लौट रही थी, इसी बीच प्रेम चंद यादव ने किशोरी के घर में घुसकर दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। घटना का जिक्र किसी से से ना करने की धमकी देते हुए वह मोटरसाइकिल से चला गया। देर शाम दीदी और जीजा घर लौटे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी।
शाम को सूचना विंढमगंज पुलिस को दी गई है। शनिवार को पुलिस ने दुद्धी सीओ सुनील कुमार बिश्नोई गांव पहुंचकर परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल कराने के लिए राबर्ट्सगंज भेजा गया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है