फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security agencies conducted a mock drill to deal with a terrorist attack

Lucknow News: आतंकी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल

Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Security agencies conducted a mock drill to deal with a terrorist attack
आतंकी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल।
लखनऊ। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले से निपटने के लिए 16, 17 और 18 सितंबर को मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस, एनएसजी, एटीएस और जिला प्रशासन की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। कमियों की पहचान कर बचाव के उपायों पर भी अभ्यास किया गया। आतंकी घटना पर स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। घटनास्थल की घेराबंदी, अनधिकृत प्रवेश रोकने और भीड़ नियंत्रण की प्रक्रिया दोहराई गई। आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता उपलब्ध कराने का भी अभ्यास हुआ।
विज्ञापन

संयुक्त घटना कमान पोस्ट स्थापित कर विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय परखा गया। एनएसजी और एटीएस की त्वरित तैनाती के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का अभ्यास किया गया। विशेष बलों को घटनास्थल तक पहुंचाने और घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया परखी गई।

आतंकी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल।

आतंकी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed