फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly person dies after falling from e-auto following collision with a bike

Lucknow News: बाइक की टक्कर से ई ऑटो से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly person dies after falling from e-auto following collision with a bike
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। मड़ियांव में सीतापुर रोड पर हाईवे ट्रॉमा सेंटर के सामने बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई ऑटो में सवार तसव्वर अली (65) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर स्थित संदना के लौली गांव निवासी तसव्वर अली किसानी करते थे। उनके भतीजे मुमताज के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम चाचा तसव्वर अली चौक स्थित शाहमीना शाह दरगाह से ई ऑटो से घर लौट रहे थे। सीतापुर रोड पर हाईवे ट्रॉमा सेंटर के सामने पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने ई ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से साइड की सीट पर बैठे तसव्वर अली सड़क पर गिर गए और कुछ दूर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने उन्हें जानकीपुरम स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी शकीला और एक बेटी है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed