{"_id":"6aada89375e3fd36ad040e4c","slug":"70-in-age-17-at-heart-paying-the-emis-of-love-with-the-pension-agra-news-c-364-1-ag11019-134368-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उम्र 70 और दिल 17...पेंशन से भर रहे इश्क की ईएमआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उम्र 70 और दिल 17...पेंशन से भर रहे इश्क की ईएमआई
Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग का दूसरी महिला पर दिल आ गया। पेंशन व पुश्तैनी जमीन की रकम प्रेमिका पर खर्च करने को लेकर 62 वर्षीय पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल से पति का व्यवहार उसके प्रति बदल गया है। पति के पास दूसरी महिला के फोन आते हैं। पति पेंशन का पैसा घर में खर्च करने के बजाय दूसरी महिला और उसके पति पर लुटा रहा है। विरोध करने पर उसे रुपये देने से मना कर दिया।
आरोप है कि 3 मई की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घर में लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। महिला ने शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। समझौता न हो पाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता ने अपनी व बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
महिला ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - गौरव सिंह, एसीपी, लोहामंडी