फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उस घर में शादी थी और एक घंटे पहले लड़की की विदाई हुई थी।

मगरदहा निवासी कलावती (32) के ऊपर घर में ही उसके पति रामलाल ने सुबह नौ बजे अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के दाईं छाती पर गंभीर चोटें आईं और उसके दाएं हांथ में जख्म हो गया। घर में मौजूद परिजनों व मेहमानों ने उसे किसी तरह बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलवार पति को पकड़ लिया और घायल महिला को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के भाई रिंकू ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले की गई थी और उसके चार बेटे, बेटियां भी हैं, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 वर्ष है। शुरू में रामलाल पत्नी के साथ सही तरीके से व्यवहार करता था, लेकिन इधर चार साल से उसके साथ मारपीट करने लगा। तीन साल पहले भी वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई थी और तब से वह अपने बच्चों के साथ मायके खुटहां में रह रही है। बताया गया कि कलावती के भसुर की पुत्री की सोमवार को शादी थी, जिसमें भाग लेने के लिए वह बच्चों के साथ अपनी ससुराल मगरदहा गई थी। कलावती का पिता रामचंद्र भी विवाह समारोह में भाग लेने गया था, लेकिन वह सुबह मंगलवार सुबह ही अपने घर वापस लौट गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे विदाई कार्यक्रम हुआ। इसके एक घंटे बाद नौ बजे रामलाल ने कलावती को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में करमा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घोरावल भिजवाया गया और उसके पति को पकड़कर थाने लाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed