{"_id":"5cf6b051bdec2207292577d4","slug":"155967086116-sonbhadra-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा ने नही दिया रुपए तो पोते ने फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में पोते ने अपने सगे दादा पर शटरिंग के पटरे से हमला कर बुरी तरह पिटाई की जिसमें वृद्ध दादा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आमडीह निवासी ज्वाला प्रसाद पांडे (70) वर्ष पूरे इंद्रमणि पांडे पिछले कुछ महीने से गांव में ही पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। छत की ढलाई के बाद शटरिंग का पटरा घर में रखा हुआ था। मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे शटरिंग का पटरा वापस लेने के लिए एक ट्रैक्टर आया था। ट्रैक्टर चालक को शटरिंग के पटरे का भाड़ा व ढुलाई का भाड़ा देकर ज्वाला पांडे ट्रैक्टर ट्राली पर पटरा लदवा रहे थे। उसी दौरान उनका पोता राहुल पांडे पुत्र राकेश कुमार पांडे घर का ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। उसने अपने दादा से रुपयों की डिमांड करते हुए कहा कि शटरिंग का पटरा वह पहुंचाएगा। दादा ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर राहुल ने शटरिंग का पटरा उठाया और दादा के ऊपर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह दादा को बचाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने घायल दादा को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में भर्ती दादा ने बताया कि उसका पोता राहुल नशेड़ी किस्म का है और प्राय: नशे के लिए रुपयों की मांग करता रहता है। ज्वाला प्रसाद पांडेय की तहरीर पर राहुल पांडे के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।