फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वन विभाग ने पकड़ा 46 कुंतल पियार, किया जब्त

वन विभाग ने पकड़ा 46 कुंतल पियार, किया जब्त

Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ा 46 कुंतल पियार, किया जब्त

विज्ञापन
खलियारी। मांची वन रेंज के खलियारी बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की टीम ने एक पिकअप से 46 कुंतल पियार पकड़ा है। पिकअप में यह फल 39 बोरियों में लदा था। चालक वाहन बाजार में ही छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने पिकअप को रेंज कार्यालय में खड़ा कराकर सीज कर दिया। बरामद पियार की कीमत करीब पांच लाख 52 हजार रुपये आंकी जा रही है।

शनिवार की रात कुछ लोग एक पिकअप पर बिहार की ओर से पियार (चिरौंजी का फल) लादकर खलियारी बाजार होते हुए राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। रात करीब पौने दस बजे जब पिकअप खलियारी बाजार में पहुंची उस दौरान वन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। वन कर्मियों को जांच करता देख पिकअप का चालक बाजार में कुछ दूर पहले ही वाहन खड़ा कर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने संदिग्ध हाल में पिकअप को खड़ा देख उसकी तलाशी ली तो उसमें से 39 बोरियों में पियार मिला। टीम ने कुछ देर तक वाहन स्वामी के आने का इंतजार किया लेकिन जब काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो वन विभाग की टीम ने पियार को वाहन समेत कब्जे में ले लिया। टीम वाहन को वन रेंज कार्यालय लेकर चली गई। वन रक्षक दल में शामिल वन क्षेत्राधिकारी डीबी सिंह ने बताया कि वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 39 बोरियों में 46 कुंतल पियार था, जिसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed