{"_id":"5ceecda3bdec22074c2639f2","slug":"155915413117-sonbhadra-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से छतीसगढ़ ले जाया जा रहा तेंदू पता बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी से छतीसगढ़ ले जाया जा रहा तेंदू पता बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय बाजार के समीप मंगलवार की रात वन विभाग की टीम ने जिले से छत्तीसगढ़ में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 46 गट्ठर तेंदू का पत्ता बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए एक आरोपी ने पत्ते की कालाबाजारी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पिकअप सीज कर दिया गया।
मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे मुखबिर ने वन कर्मियों ने सूचना दिया कि बभनी कस्बे में तेंदू के पत्ते से भरे गट्ठर छत्तीसगढ़ ले जाने के लिए रखा गया था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा के नेतृत्व में टीम नेछापे मारी कर पिकअप पर लदे 46 गठ्ठर बरामद किया। साथ ही पत्ते को छोड़ कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वन क्षेत्राधिकरी ने बताया कि पकड़ा गया बभनी थाना क्षेत्र के चिकू टोला निवासी शिवनारायण पुत्र त्रिवेणी प्रसाद के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी बभनी स्थित फड पर फड मुन्सी का भी कत्रम किया है। जब्त तेंदु पत्ते को वन निगम को सुपुर्द कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि 46 बोरो मे 12235 गड्डी मिली है। बताते चले कि क्षेत्र से तेंदू पत्ते के गट्टरों को पिकअप में लाद कर छत्तीसगढ़ के फडो पर ले जाकर प्रतिदिन बेचा जा रहा है। इस घटना को अंजाम एक गिरोह दे रहा है।