{"_id":"5ce98117bdec22078e0ac19c","slug":"155880685716-sonbhadra-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर कूच कर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्थर से सिर कूच कर वृद्ध की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव में शुक्रवार देर रात पत्थर से एक वृद्ध की सिर कूचकर हत्या कर दी। एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक रानीडीह गांव निवासी लक्ष्मण चेरो (60) पुत्र स्व. ददई का शव उनके घर से करीब एक किमी की दूरी पर पगडंडी वाले रास्ते पर शनिवार कर अलसुबह मिला। पत्थर से उसका सिर कूच कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोन थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों के चर्चाओं पर गौर करें तो भूतप्रेत की चक्कर में लक्ष्मण चेरो की हत्या की गई है। दोपहर बाद सीएची दुद्धी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। एसपी ओपी सिंह ने कहा कि वृद्ध की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।