{"_id":"5ce9810ebdec220774414a34","slug":"155880684716-sonbhadra-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदान में टीपर की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खदान में टीपर की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी मेें स्थित एक खदान में अनियंत्रित टीपर की चपेट में आने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। खदान में काम करने वाले अन्य श्रमिक घायल साथियों को नजदीकी एक निजी क्लिनिक में ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद घायलों को वाराणसी के एक अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान रामसेवक (38) और शिवकुमारी (40) की मौत हो गई। शनिवार को बीएचयू में दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
पुलिस के मुताबिक बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी में मिर्जापुर जिले के रहने वाले वीरेंद्र और राजेंद्र के की खदान संचालित हो रही है। शुक्रवार की अपरान्ह करीब तीन बजे खदान में श्रमिक काम करने के लिए पैदल जा रहे थे। उसी वक्त अचानक एक टीपर का ब्रेक फेल हो गया और पीछे से तीन श्रमिकों को टक्कर मारते हुए पत्थर से टकरा गई। दुर्घटना में पतगढ़ी गांव निवासी रामसेवक (38), एवं चौराटीडंडी निवासी शिवकुमारी (40) और हीरावती (40) घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही कर्मियों ने खदान संचालित करने वाले को सूचना देते हुए आनन-फानन में घायलों को एक निजी क्लिनिक मं ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने तीनों घायलों को हालत गंभीर देख कर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवाले भी पहुंच गए। रात में उपचार के दौरान रामसेवक एवं शिवकुमारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया बीएचयू मेें शवों का पोस्टमार्टम हुआ। मृतकों के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।