{"_id":"5ce8334ebdec2207362d2138","slug":"155872140813-sonbhadra-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सिद्धी कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मेें विवाद हो गया। मनबबढ़ों ने घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार को पीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घायल ओमप्रकाश का कहना है कि विपक्षीगणों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे से उसे पीटने के बाद उसकी मां मुन्नी देवी, बड़े पिता गुरूचरन और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ एकत्र होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायलों ने कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताश कि घायल ओमप्रकाश ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मारपीट में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को चोंट लगने की बात बताई जा रही है। हालांकि जांच में जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।