{"_id":"5ce2e5e9bdec22070352b6bf","slug":"15583739182-sonbhadra-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के पिंडारी घाट के पास रविवार की रात बनारस-अम्बिकापुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत होने से ट्रक चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। अम्बिकापुर स्थित अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बोलेरो सवार कुदरगढ देवी का दर्शन-पमजन करने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र के भाला गांव से बोलेरो में सवार होकर श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए सुरजपुर जिले के कुदरगढ़ में स्थित कुदरगढ़ देवी का पूजन-अर्चन करने के लिए जा रहे थे। अभी बोलेरो पिंडारी घाट उतर रही थी कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि घटना स्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चंदौरा थाने की पुलिस ने बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव निवासी मृतक ट्रक चालक शहंशाह (40), भाला गांव निवासी रट्टू (45), धयान राम (50), रेशमा (12), अंदुलवा (45), पन्नालाल(52) के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल सुशीला (18), दिनू (22), उर्मिला (25), कलावती (50), नंदू (35),ं प्रदीप कुमार (22),रिंकू (18) ,महेश कुमार (25) को प्रतापपुर अस्पताल में ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के घरवाले पहुंच गए। सोमवार को प्रतापपुर अस्पताल में पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपर्द कर दिया।