फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, चार घायल

अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, चार घायल

Wed, 30 May 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, चार घायल
कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव के समीप विंध्याचल मोड़ पर बुधवार को अनियंत्रित होकर मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। सुबह करीब पौने आठ बजे कादल गांव से सब्जी और सवारियों को लेकर मैजिक दुद्धी रवाना हुई। अभी कटौली गांव के समीप पहुंची ही थी कि बेकाबू होकर मैजिक पलट गई। दुर्घटना में मैजिक सवार घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ ही डॉयल 100 को सूचित किया। पीआरवी जवान कटौंधी गांव निवासी वासुदेव (30) दुम्हान गांव निवासी भगवान दास (32), राजदेव (40) और भुरसा टोला निवासी रीता (23) को अस्पताल ले गए। वहीं मामूली रूप से घायल दो लोगों ने नजदीकी एक निजी अस्पताल मेें खुद का उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सोनभद्र
सड़क हादसे में दो घायल
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सुभाव गांव के समीप मंगलवार की रात करीब दस बजे बाइक और साइकल में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार बरइल गांव निवासी ओम मौर्य (30) और साइकल सवार राजाराम (42) घायल हो गया। रात में ही घरवाले दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed