फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बोलेरो ने साइकिल, बाइक में मारा धक्का, चार विद्यार्थी घायल

बोलेरो ने साइकिल, बाइक में मारा धक्का, चार विद्यार्थी घायल

Tue, 22 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने साइकिल, बाइक में मारा धक्का, चार विद्यार्थी घायल
सोनभद्र। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में चार मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। कोन बाजार में बोलेरो के धक्के से बाइक और साइकिल से जा रहे बच्चों को चोट आई। सभी का प्राथमिक उपचार कोन सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के बैंक चौराहा के पास कोन-तेलगुडवा मार्ग पर रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक साइकिल में धक्का मारा, फिर बाइक में धक्का मार दिया। इससे साइकिल सवार छात्रा खुशबू (13) पुत्री कुलदीप कुशवाहा निवासी बहुआरा और बाइक पर सवार शाहिद रजा (6), सानिया परवीन (7) पुत्री हबीबुर्रहमान, हामिद रजा (7) पुत्र नजबूल तीनों निवासी देवाटन घायल हो गए। तीनों को उनके परिजन बाइक से स्कूल छोडने जा रहे थे। घटना के बाद मौजूद लोगों ने बोलेरो और उसके चालक को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बच्चों को उपचार कोन पीएचसी में कराया गया। करमा: करमा थाना क्षेत्र के करमा बाजार में रविवार की रात करीब दस बजे टमाटर लदी डीसीएम बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक हिमांशु (30) व खलासी दीपक (27) निवासी लखनऊ को मामूली चोट आई है। डीसीएम केकराही से 10 टन टमाटर लोड करके लखनऊ जा रही थी। उसके पलटने से करीब छह टन टमाटर सड़क पर बिखर कर बर्बाद हो गया। घोरावल: कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव में शुक्रवार को शिवद्वार से लौट रही दर्शनार्थी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी सात महीने की बिटिया हादसे में बाल-बाल बच गई। घायल रूपा देवी (25) पत्नी विजेंद्र भारती को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खरुआव गांव में खमरिया मोड़ पर बने ब्रेकर पर वह असंतुलित होकर अपनी बिटिया तमन्ना के साथ बाइक से नीचे गिर गइ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed