फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महलपुर में अवैध खनन, तीन किए गए गिरफ्तार

महलपुर में अवैध खनन, तीन किए गए गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
महलपुर में अवैध खनन, तीन किए गए गिरफ्तार
चोपन। क्षेत्र के महलपुर साइट से बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में रविवार को बालू लदे दो टीपर, उसके चालक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। खान निरीक्षक जीके दत्ता की तरफ से चोपन थाने में सात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक दत्ता के मुताबिक चोपन पुलिस के साथ सुबह साढ़े आठ बजे जिला पंचायत चेकपोस्ट के समीप सिंदुरिया रोड पर खड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान एक टीपर की जांच के दौरान उसके चालक दिनेश शर्मा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि महलपुर निवासी कल्लू तिवारी के कहने पर उसने कल्लू तिवारी के साथ मिलकर बालू लोड कराया है। वहीं दूसरे टीपर के चालक विजय ने पूछताछ में बताया कि बालू का अवैध खनन-परिवहन अमित तिवारी और चंदन पांडेय निवासी पटवध द्वारा कराया जा रहा है। इस पर दोनों वाहनों के चालकों के साथ ही मौके पर मिले अमित तिवारी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। प्रकरण में दोनों वाहन चालकों, दोनों वाहनों के स्वामियों और महलपुर निवासी कल्लू तिवारी, पटवध निवासी अमित तिवारी, चंदन पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed