फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लूट के आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित

लूट के आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित

Sun, 23 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित
सोनभद्र। साथियों के साथ कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले फरार आरोपी के ऊपर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने आरोपी छोटू उर्फ ओमप्रकाश के ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। शनिवार को लुटेरों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

बता दें कि सप्ताह भर पूर्व राबर्ट्सगंज, करमा और शाहगंज थाना क्षेत्र में लुटरों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने करमा थाना क्षेत्र के करकी के समीप बुधवार को पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र के पेटराही गांव निवासी राजेंद्र पटेल, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव निवासी नंदू पटेल, रामबली, चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी शकुंतला गुप्ता को लूट की एक बाइक, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल, लूट की एक घड़ी, 20 हजार नगद, एक पर्स उसमें एक हजार नगद, आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक लुटेरा पुलिस को चकमा देते हुए भागने में सफल हो गया। सीओ विवेकांनद तिवारी ने कहा कि फरार अभियुक्त हिंदुआरी गांव निवासी छोटू उर्फ ओमप्रकाश के खिलाफ दस हजार का इनाम घोषित हुआ है। कहा कि जल्द ही इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed