{"_id":"5a36b4664f1c1baf678c22c0","slug":"141513534566-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के दौरान खाईं में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी के दौरान खाईं में गिरकर युवक की मौत
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोन नदी के कोलियाघाट के अवैध खनन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे खाई में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला अवैध बालू खनन-परिवहन से जुड़ा और घटना के पीछे पुलिस द्वारा युवक का पीछा करना बताया जा रहा है।
शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ पुलिसकर्मी कोलियाघाट पहुँचे और मौके से तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन का बालू पकड़ा।दो ट्रैक्टर भागने में कामयाब रहे। जबकि तीसरे ट्रैक्टर का चालक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव निवासी आजाद अग्रहरि उर्फ छोटक 22 वर्ष भागने लगा। बताते हैं कि पुलिस ने पीछा किया, इसी दौरान वह करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर पड़ा। उधर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि दो ट्रैक्टरों को रुपये लेकर छोड़ दिया गया। तीसरे ट्रैक्टर के चालक ने इंकार किया तो उसे दौड़ा लिया गया। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता लालबहादुर अग्रहरि ने बताया है कि उसका पुत्र आजाद कोरट निवासी विजय के ट्रैक्टर पर बालू लादकर कोरट से घोरावल की तरफ जा रहा था। उसके साथ दो और ट्रैक्टर बालू लादकर जा रहा था। सुबह जब मेरा लड़का घर वापस नहीं आया तब हम विजय से पूछे कि मेरा लड़का कहां हैं, तो विजय बोले कि हम लोग देवदहा नाले पर थे। आजाद को फोन किया था कि पुलिस की गाड़ी जा रही है। ट्रैक्टर साइड करके ट्रैक्टर छिपा दो। विजय बोले कि दो ग्रामीणों ने आजाद को कोलिया घाट के नीचे उतरते हुए देखा था। लेकिन जब रविवार को 11 बजे दिन तक मेरा लड़का घर नहीं आया तो मैं लड़के को खोजने पहाड़ी के पास गया। देखा कि पहाड़ी के करीब 80 फीट नीचे आजाद मृत अवस्था में पड़ा था। सीओ विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो भी दोषी मिलेगा, कार्रवाई होगी।