Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child dies after being struck in the chest by a piece of a firecracker; allegations of medical negligence raised.

Delhi NCR News: पटाखे का टुकड़ा सीने में लगने से बच्चे की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
नरेला की राजीव कॉलोनी में घर के बाहर पटाखा जला रहा था बच्चा
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, कहा- पुलिस ने भी की जबरदस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में दिवाली के जश्न के बीच दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की जान चली गई। नरेला की राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ घर के बाहर पटाखे जला रहे ऋषि की पटाखे की चपेट में आने से मौत हो गई। पटाखे का हिस्सा बच्चे के सीने में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता की भी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप और पुलिस पर बिना कार्रवाई शव ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
ऋषि माता-पिता और दो भाइयों के साथ कॉलोनी के गली नंबर सात में रहता था। उसके भाई मोहित ने बताया कि रविवार रात 9.45 बजे ऋषि अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर पटाखा जला रहा था। इसी दौरान एक पटाखा अचानक फट गया और उसकी छाती पर जा लगा। बिना देर किए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10.50 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि बच्चा हाथ में पकड़कर अनार जला रहा था, जो अचानक पटाखा फट गया और उसके सीने में जा लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद घटना की जानकारी मिली। बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस पटाखे के प्रकार और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का दावा - सांस ले रहा था बच्चा
मोहित ने बताया कि भाई की मौत की जानकारी मिलते ही पिता जोगेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई। वहीं, मां अंजलि भी बदहवास हो गईं। परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि बच्चा हादसे के बाद सांस ले रहा था और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उचित इलाज नहीं किया। माैत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर जोर-जबरदस्ती करते हुए बिना कार्रवाई शव को ले जाने का भी आरोप लगाया है।

डराने धमकाने का आरोप
जिस घर में कुछ देर पहले दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मासूम की मौत से मातम पसरा है। बच्चे की मौत के बाद से मां अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह अनार और स्काई शॉट्स जला रहा था, तभी पटाखा आकर उससे टकरा गया, जिससे उसके सीने में छेद हो गया। हादसे के बाद वह सांस ले रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां ठीक से इलाज नहीं किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में डराने-धमकाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed