Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wanted suspect has been arrested

Roorkee News: 21 किलो गांजा बरामदगी में एक साल से फरार इनामी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Wanted suspect has been arrested
21 किलो गांजे की बरामदगी के मामले में एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिये उसकी तलाश करते हुए गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार क्षेत्र से उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को एएनटीएफ की टीम ने बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहे के पास साबिर हुसैन को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में साबिर ने बताया था कि वह गांजे की खेप गाजियाबाद निवासी अमजद सिद्दीकी से लेकर आया था।
विज्ञापन

गांजा कलियर में एक महिला को सौंपा जाना था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के बाद साबिर हुसैन और महिला आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था जबकि अमजद गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने उसकी तलाश में गाजियाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार फरार रहने पर एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सात नवंबर को गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र से अमजद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली में भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed