फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्या मामले में पुलिस ने कईयों को लिया हिरासत में

हत्या मामले में पुलिस ने कईयों को लिया हिरासत में

Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या मामले में पुलिस ने कईयों को लिया हिरासत में
सोनभद्र। जिला अस्पताल में दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने पंचर बनाने वाले खुर्शीद उर्फ राजू (35) का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पीएम रिपोर्ट मेें सिर में चोट लगने से मौत होने की वजह बताई जा रही है। इस मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मृतका की पत्नी की तहरीर पर सगे दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस कर कइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में पानी से भरे खेत मेकं बुधवार को नई बस्ती निवासी खुर्शीद उर्फ राजू (35) का शव मिला था। जिस स्थान पर शव मिला था उसके कुछ दूरी पर ही खुर्शीद गुमटी में पंचर बनाने का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसके सिर में तीन जगह चोट लगी है। इससे साफ हो गया है कि उसकी हत्या की गई है। गुरुवार को कम्हारी समेत कई गांवों में कोतवाल सीपी पांडेय ने छापेमारी कर दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मृतक की पत्नी सोनी की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के चंडी होटल निवासी शैफ खां और उसके भाई अनश खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले का पर्दाफाश करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed