फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for action under the Gangster Act in the case involving the rape of a teenage girl.

Muzaffarnagar News: किशोरी के साथ दुष्कर्म प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की मांग

Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for action under the Gangster Act in the case involving the rape of a teenage girl.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने छपार क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। संगठन ने इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन की कॉपी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एसएसपी संजय कुमार वर्मा को भेजी गई हैं।



ज्ञापन देकर संगठन के संयोजक संजय अरोडा ने कहा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

ताकि आरोपियों को सबक मिल सके। पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने और मुजफ्फरनगर शहर में सरकारी आवास उपलब्ध कराने, परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने तीन माह के भीतर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। आरोपियों और उनके परिजनों के विदेशी संपर्कों, बैंक खातों तथा संपत्ति की जांच की भी मांग की। सरिता शर्मा अरोडा, कन्हैया लाल शर्मा, राज कुमार गर्ग, चेतन अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed