फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हाईटेंशन तार से चिपका खलासी, हालत गंभीर

हाईटेंशन तार से चिपका खलासी, हालत गंभीर

Wed, 25 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से चिपका खलासी, हालत गंभीर
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के कनहर पुल के पास खड़े ट्रक पर केबिन में सोने जा रहा खलासी अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख लोगों ने विद्युत विभाग को जानकारी दी तो कोटा फीडर की आपूर्ति ठप होने के बाद खलासी ट्रक से नीचे गिर गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात साढे़ दस बजे ट्रक कनहर नदी के पास कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ा था। ट्रक का खलासी प्रमोद कुमार (30) निवासी ग्राम रानीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ रात में सोने के लिए ट्रक के केबिन पर चढ़ा था। जैसे ही उसने अपना हाथ ऊपर उठाया, वह ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसी से चिपक गया। यह वाकया देख वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पीआरबी पुलिस और बिजली विभाग को दी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने पर कोटा फीडर की आपूर्ति फौरन ठप कर दी। तब खलासी प्रमोद तार से छूटकर दूर जा गिरा। साथ ही तार भी टूटकर गिर गया। मौके पर पहुंची पीआरबी ने खलासी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रमोद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed