{"_id":"59f617454f1c1bf3538b9ecc","slug":"131509300037-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरवेल ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव में रविवार को बेकाबू बोरवेल के ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार संजय (23) और सुनील (22) की मौत हो गई।। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
दोपहर करीब एक बजे लसड़ा में घोरावल-खलियारी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से ओवरटेक करने की चक्कर में तेज रफ्तार से जा रहे बोरवेल का एक ट्रक सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दिया। राबर्टसगंज से ट्रक और बाइक रामगढ़ की ओर जा रही थी। दुर्घटना में चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी बाइक सवार संजय (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के घिवही गांव निवासी सुनील (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटनास्थल पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल पंकज सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही सुनील को मृत घोषित कर दिया। जाम करने वाले फरार चालक को गिरफ्तार कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल ने ग्रामीणों को उनकी मांगें पूर्ण करवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। लगभग पौने एक घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।