फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तांत्रिक के व्यवहार से क्षुब्ध रेल यात्रियों ने किया हंगामा

तांत्रिक के व्यवहार से क्षुब्ध रेल यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 01 Apr 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के व्यवहार से क्षुब्ध रेल यात्रियों ने किया हंगामा
म्योरपुर। चोपन से गोमो जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक तांत्रिक के व्यवहार से क्षुब्ध यात्रियों ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। यात्रियों ने उसे ट्रेन से म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। इसके बाद यात्रियों ने आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन

चोपन से गोमो जा रही पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने सोमवार को म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खड़ा होने पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सवार एक तांत्रिक भयभीत कर जबरिया पैसे की वसूली कर रहा है। यात्रियों का कहना था कि वह उसकी किसी भी बात का विरोध कर रहा है तो तांत्रिक भड़क जा रहा है और उन्हें अनाप-शनाप बक रहा है। इससे पूर्व यात्रियों का कहना था कि चोपन से चलने के बाद ही विभिन्न बोगियों में घूम-घूम कर यात्रियों को भय दिखाकर तांत्रिक वसूली कर रहा था। ऐसे में उसे पैसा न देने के एवज में वह अनाप-शनाप बक रहा था। यात्रियों का कहना था कि आए दिन ट्रेन में इस तरह के लोग घूमते हैं जिससे उन्हें सफर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकतर यात्रियों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे कुछ रेल कर्मचारियों ने ट्रेन चलने से पहले ही उतरने का निर्देश दिया। इस पर उस तांत्रिक को म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ा। उसने बताया कि उसके द्वारा यात्रियों के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया जा रहा था। बड़ी संख्या में यात्रियों ने तांत्रिक के उतरने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed