फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news hajipur youth shot sakara baligaon crime vaishali News bihar police

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो लाख रुपये लूटने का आरोप; दोनों पैरों में लगी गोली

Tue, 01 Sep 2026 07:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:38 AM IST
सार

वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार चार बदमाशों ने सकरा बाजार से घर लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल धनराज कुमार के अनुसार, लघुशंका के लिए रुकते ही दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और दो लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar news hajipur youth shot sakara baligaon crime vaishali News bihar police
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसके पास से दो लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब युवक सकरा बाजार से अपना काम पूरा कर घर लौट रहा था और रास्ते में लघुशंका के लिए रुका था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक के दोनों पैर घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिलाया और इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के दोनों पैरों में गोली लगी है। हालांकि समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का फर्द बयान दर्ज करने में जुट गई।
विज्ञापन


पेशाब करने के लिए रुका, तभी बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग

घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी विजयवाला कुमार ठाकुर के पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में धनराज कुमार ने बताया कि वह सकरा बाजार से अपना काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव के पास वह लघुशंका के लिए रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराज के अनुसार, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे अकेला पाकर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सका। फायरिंग में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसके पास मौजूद दो लाख रुपये नकद लूट लिए और भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद घायल युवक का फर्द बयान दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों समेत कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस बोली- लूट के आरोप की अभी पुष्टि नहीं

इस संबंध में बलिगांव थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि विजयपुरा गांव के पास एक युवक को गोली मारे जाने की घटना हुई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में घायल युवक की ओर से लगाए गए लूटपाट के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और अनुसंधान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed