फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छतीसगढ़ चुनाव: जांच में पांच पेटी शराब बरामद

छतीसगढ़ चुनाव: जांच में पांच पेटी शराब बरामद

Tue, 20 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ चुनाव: जांच में पांच पेटी शराब बरामद
बभनी। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सोमवार की रात थाना पुलिस ने आसनडीह सीमा पर जांच के दौरान पांच पेटी अवैध शराब पकड़ लिया। यह शराब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए बाइक से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया और शराब लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह उनका आबकारी एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आसनडीह बार्डर पर सोमवार की रात पुलिस वाहनों और संदिग्ध ब्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोक दिया और बाइक पर बीच में रखी तीन बोरियों को खोलवाकर देखा तो उसमें पांच पेटी शराब रखी हुई थी। पकड़े गए व्यक्तियों में रमेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी पोखरा तथा देवनाथ पुत्र मोतीलाल निवासी आसनडीह शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शराब व बाइक को सीज कर दिया और दोनों व्यक्तियों का मंगलवार को आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया है कि वे करीब डेढ़ माह से शराब की अवैध बिक्री में लिप्त थे। उधर पुलिस दो दिनों से आसनडीह और शीशटोला बार्डर पर लगातार सघन चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed