फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिला के खाते से 53 हजार उड़ाया

महिला के खाते से 53 हजार उड़ाया

Tue, 16 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से 53 हजार उड़ाया
सोनभद्र। जिले में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने मधुपुर की रहने वाली रिया सोनी के खाते से करीब 53 हजार रुपये उड़ा दिया। इसका खुलासा खाताधारक बैंक में पासबुक लेकर इंट्री कराने के लिए गई तब हुआ। पीड़िता ने धोखधाड़ी कर रुपये निकालने वालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी रिया सोनी पुत्री सिद्घनाथ सोनी का बैंक ऑफ इंडिया राबर्ट्सगंज में खाता है। रिया के अनुसार वह एक अक्टूबर को बैंक से 25 हजार नकद, एटीएम से दस-दस हजार और पांच हजार रुपये निकाली थी। 50 हजार निकालने के बाद उसके खाते में 53540 रुपये था। पांच अक्टूबर को बैंक में वह पासबुक में इंट्री कराने गई तो पता चला कि उसके खाते में मात्र 212.64 रुपये है। पीड़िता ने तत्काल बैंक कर्मियों को मामले से अवगत कराया। बैंक के एक अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में आपका रुपया आपके खाते में वापस चला जाएगा, 12 अक्टूबर तक रुपये वापस खाते में नहीं पहुंचा तो 13 अक्टूबर को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दी। एसपी किरीटी राठोड ने राबर्ट्सगंज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मियों से खाताधारक के खाते से रुपये कैसे गायब हुए इस बारे में पूछताछ की जा रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed