फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चार के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज

चार के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज

Sun, 15 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चार के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मुठेर गांव में शनिवार को पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज कर लिया है। घायल शिवकुमार की तहरीर पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुठेर गांव मेें शनिवार को विवादित भूमि पर शौचालय का निर्माण कराने की मांग को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे, ईट व पत्थर चले। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मारपीट में प्रथम पक्ष से गुपुत, उनका बेटा रामनरेश, शिवकुमार, मंगला देवी, राजकुमारी देवी, विमला देवी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से राम नारायण, आशीष यादव व महेश यादव चुटहिल हो गया। जिला अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने रामनरेश को बीएचयू रेफर कर दिया, लेकिन घरवाले तंगहाली के चलते नहीं ले गए। अभी भी घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया शिवकुमार की तहरीर पर आशीष यादव, महेश यादव, राम नरायण यादव व बुलबुल के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed