फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नक्सलियों की सूचना से हड़कंप, बंदूक, विस्फोटक बरामद

नक्सलियों की सूचना से हड़कंप, बंदूक, विस्फोटक बरामद

Fri, 12 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों की सूचना से हड़कंप, बंदूक, विस्फोटक बरामद
चोपन/डाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के हरियरी टोला में गुरुवार की रात नक्सलियों द्वारा एक महिला की पिटाई करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात भर पुलिस नक्सलियों की तलाश में जुटी रही है, लेकिन सूचना झूठी निकली। तलाशी के दौरान पुलिस एक व्यक्ति के मकान से एक दो नाली बंदूक, विस्फोट करने में प्रयोग किए जाने वाला 11 गुल्ला बरामद किया है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी मनोज के खिलाफ विस्फोटक, आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को हरियरी टोला की रहने वाली फूलमती पत्नी मुनेश्वर अपने पिता रामधनी के साथ मारपीट किए जाने संबंधित चोपन थाने में दो के खिलाफ तहरीर दी। थाने से शाम को जब महिला अपने घर पहुंची तो मनोज चेरो उसके घर पहुंच कर थाने में नाम दिए जाने का आरोप लगाते हुए डंडे से पीटने लगा। रात करीब दस बजे किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि नक्सली आकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सौ नंबर पुलिस पहुंच कर जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी वहां के लोगों से मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिस मकान में मनोज चेरो रहता था उसकी जांच करना शुरू किया तो गौशाला से पुलिस ने एक दो नाली बंदूक, 11 पीस गुल्ला बरामद किया। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी सलमान ताज पाटिल भी वहां पहुंच कर पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। रातभर पुलिस पूरी रात नक्सलियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सूचना झूठी निकली। शुक्रवार की अलसुबह एएसपी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चोपन, कोन, ओबरा, डाला, व हाथीनाला की पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ ने जांच पड़ताल की। एएसपी ने बंदूक व विस्फोटक समान की बरामदगी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि झारखंड के गढ़वा जिले के हेसलदाग चेरवाडीह गांव निवासी आरोपी मनोज कुमार चेरो पुत्र चंद्रिका चेरो के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। नक्सलियों के बारे में झूठी सूचना देने वाले की भी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed