फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, तीन रेफर

ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, तीन रेफर

Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, तीन रेफर
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के पास शनिवार की रात ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में घायल तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। हादसे के बाद डायल सौ व म्योरपुर पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे रेणुकूट की तरफ से आ रहे ट्रक की विपरीत दिशा से जा रहे ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक जगन्नाथ यादव (45) पुत्र भूरे यादव निवासी उस्मानपुर, चुनार, जिला मिर्जापुर तथा ट्रक में सवार लालमनी (20) पुत्री राजबली निवासी कोंगा व पुनसिया (35) पत्नी भागीरथी निवासी कोंगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. फिरोज आबेदीन ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर को म्योरपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। हादसे में घायल सभी लोग मिर्जापुर से धान काटकर वापस अपने घर कोंगा जा रहे थे। हादसे में मामूली रुप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed