{"_id":"5abe83224f1c1bb6618b4a43","slug":"111522434850-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता नाबालिक लड़की मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लापता नाबालिक लड़की मिली
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। संदिग्ध परिस्थितियों में 18 दिन पूर्व घर से लापता नाबालिग किशोरी शुक्रवार की भोर में बभनी के दरनखाड़ तिराहे पर बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
12 मार्च को बभनी कस्बे में संचालित निजी क्लिनिक पर काम करने वाला युवक सोनू पड़ोस में रहने वाली लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया। कई दिनों तक घरवालों ने रिश्तेदारों, परिचितों के यहां किशोरी की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। 21 मार्च को लापता लड़की के पिता ने क्लिनिक पर काम करने वाले युवक के खिलाफ बेटी को गायब करने की तहरीर दी। सोनू के खिलाफ पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार की अलसुबह बभनी कस्बे के दरनखाड़ तिराहे के समीप गश्त पर निकले थाना प्रभारी ने किशोरी और युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया सोनू का चालान कर दिया गया। जबकि महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।