{"_id":"59ff55814f1c1bf4688b9551","slug":"111509905793-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो असलहों संग तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो असलहों संग तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (शक्तिनगर)। पुलिस ने लूट की योजना बनाते वक्त शनिवार की रात तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो असलहे, कारतूस व सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी गिरोह बनाकर लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते थे। खड़िय़ा बाजार से कोटा के तरफ जाने वाले रास्ते पर तारापुर से सटे रेलवे ओवर ब्रिज के पास रात एक बजे के करीब पांच संदिग्ध लोगों की मौजूदगी सूचना पुलिस का मिली। मुखबिर ने बताया कि मौजूद लोग लूट से संबंधित बात कर रहे हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी, बीना चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह व शक्तिनगर के एसआई श्रीप्रकाश सिंह ने सिपाही पंकज राय व विवेक दूबे के साथ घेरेबंदी किया। पुलिस के मौजूदगी की आहट पाकर सभी भागने लगे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा दो भाग निकले। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि पकड़ में आए चंदन सिंह निवासी बिहार, वर्तमान पता हनुमान मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर, उमेश यादव व विवेक तिवारी निवासी हड़िया इलाहाबाद, वर्तमान पता परसवार राजा शक्तिनगर के पास से 315 बोर का दो कट्टा, तीन कारतूस और कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस का कहना था कि आरोपी कई लोगों के एटीएम चोरी कर कई लाख रुपये साफ कर चुके है और यूपी-एमपी के सीमावर्ती इलाके में काफी वक्त से सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि फरार दो आरोपियों से जुड़े सुराग भी हाथ लगे है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन