{"_id":"6b0b30c2864765513e0550a5","slug":"rs-153-lakh-stolen-from-crusher-unit-incident-captured-on-cctv-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-163585-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्रॅशर से 1.53 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्रॅशर से 1.53 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात
Sun, 29 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
गांव बत्तरखेड़ी स्थित एक क्रॅशर से बिक्री की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। क्रॅशर पर रखी अलमारी के गल्ले से 1 लाख 53 हजार 500 रुपये चोरी कर लिए गए। क्रॅशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पूर्व चालक चोरी करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान निवासी बजरंग ने बताया कि वह जय बजरंग बली स्टोन क्रॅशर, बत्तर खेड़ी पर इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2021-22 में एक युवक अनिल उनके क्रॅशर पर ट्रक चालक के तौर पर काम करता था, लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़कर चला गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 25 नवंबर को अनिल दोबारा क्रॅशर पर आया और ड्राइवरी करने की इच्छा जताई। उसने नौकरी देने से मना कर दिया तो अनिल ने रात होने का हवाला देते हुए सुबह वापस जाने की बात कही। इसके बाद वह क्रॅशर पर ही सो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर बाद अनिल क्रॅशर से चला गया। अगले दिन जब उसने बिक्री की नकदी रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली अलमारी की जांच की तो गल्ले से 1 लाख 53 हजार 500 रुपये गायब मिले। आरोप है कि इसके बाद क्रॅशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो 26 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे अनिल अलमारी के गल्ले से रुपये निकालता दिखाई दिया। जांच अधिकारी एचसी हरदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।