{"_id":"6b0b30752dcadb142f02aaad","slug":"lic-agent-siphons-off-610-lakh-issues-fake-receipts-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166829-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एलआईसी अभिकर्ता ने हड़पे 6.10 लाख, दीं फर्जी रसीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एलआईसी अभिकर्ता ने हड़पे 6.10 लाख, दीं फर्जी रसीदें
Sun, 29 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एलआईसी में बीमा करवाकर भविष्य सुरक्षित करने की उम्मीद रखने वाले व्यक्ति को अभिकर्ता ने ही 6.10 लाख रुपये की चपत लगा दी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि एलआईसी यमुनानगर कार्यालय के अभिकर्ता ने बीमाधारक से करीब 28 माह तक प्रीमियम की राशि वसूली और बीमा खाते में जमा नहीं कराया। इस दौरान वह हर महीने 20 हजार रुपये लेकर जाता रहा और रुपये प्राप्त करने के बदले डायरी में अपने हस्ताक्षर भी करता था। बाद में वह भुगतान की रसीदें भी दे देता था।
जब बीमाधारक ने एलआईसी कार्यालय में जाकर खाते की जांच करवाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी अनिल सेठ ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे आर्यन सेठ का एलआईसी कार्यालय यमुनानगर में बीमा करवाया था।
विज्ञापन
पहले एलआईसी कार्यालय मधु चौक के पास स्थित था, जो कुछ साल पहले मुख्य डाकघर के पास शिफ्ट हो गया। मधु चौक स्थित कार्यालय में जसवंत सिंह अभिकर्ता के तौर पर बैठता था। वह कमानी चौक के आसपास रहता है। अनिल के अनुसार जसवंत सिंह हर महीने उनके घर आता था और 20 हजार रुपये प्रीमियम के रूप में लेकर जाता था।
इसके बदले वह डायरी में अपने हस्ताक्षर करता और बाद में भुगतान की रसीद भी दे जाता था। इस तरह वह लगातार कई महीनों तक उस पर भरोसा करते रहे। अनिल सेठ ने बताया कि एलआईसी में उनका एक अन्य बीमा भी चल रहा है, जिसकी प्रीमियम राशि वह चेक से जमा कर रहे थे। कुछ दिन पहले जसवंत सिंह उनके पास आया और कहने लगा कि उनके द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया है। इसलिए अब नकद भुगतान करना होगा।
इस पर उन्होंने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। बाद में जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि उनका कोई चेक बाउंस नहीं हुआ था। शक होने पर वह एलआईसी कार्यालय पहुंचे। वहां जांच में पता चला कि नवंबर 2024 से जुलाई 2026 तक करीब 28 माह का प्रीमियम जमा ही नहीं हुआ था।
अनिल ने एजेंट की ओर से दी गई रसीदें अधिकारियों को दिखाईं तो उन्हें फर्जी बताया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार रसीदें देखने में बिल्कुल असली जैसी थीं और उनमें कोई आसानी से अंतर नहीं कर सकता था। आरोपी से बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। एलआईसी अधिकारियों ने बताया कि जसवंत सिंह को एजेंसी से हटा दिया गया है।
आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी शहर यमुनानगर।