फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी की पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या

शादी की पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शादी की पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के गोहड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर शादी की पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर कोरची निवासी श्रीकिशुन (45) की हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद उषा देवी (27) और हिमकुंवर (31) पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हत के भाई देव किशुन की तहरीर पर पुलिस ने रामस्वरूप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

द़ुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव के श्रीकिशुन शुक्रवार को गोहड़ा गांव में अपने मौसेरे श्वसुर विद्या प्रसाद के घर गए थे। यहां दोपहर बाद करीब साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर विद्या प्रसाद के घर मेें घुस गया और श्रीकिशुन के गर्दन पर हमला कर दिया। फिर उसे घसीटते हुए आंगन में लाया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना देख दूसरे कमरे से दो महिलाएं उषा देवी और हिमकुुुंवर चिल्लाने लगीं। इस पर हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। एक के गर्दन व दूसरे के सिर में चोट आई। इसके बाद हमलावर कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल उषा देवी पत्नी स्व. गंगा सागर व हिमकुंवर पत्नी लालजी निवासी ग्राम भीसुर को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर दुद्धी कोतवाली और अमवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की वजह शादी को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत के भाई देव किशुन पुत्र रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने राम स्वरूप पुत्र नान्हूूूराम निवासी गोहड़ा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
शुक्रवार को गोहड़ा निवासी श्रीकिशुन की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। श्रीकिशुन की हत्या मौसेरे ससुर विद्या प्रसाद के घर में हुई थी। एसपी ने विद्या प्रसाद के घरवालों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि डरे हुए परिवारीजन की सुरक्षा में दो पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed