फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पौने दो माह बाद भी हत्या का नहीं हुआ खुलासा

पौने दो माह बाद भी हत्या का नहीं हुआ खुलासा

Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पौने दो माह बाद भी हत्या का नहीं हुआ खुलासा
सोनभद्र (बभनी)। थाना क्षेत्र के महुआदोहर गांव में 21 अगस्त को धारदार हथियार से देवेंद्र की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। जबकि पुलिस ने तीन दिन में ही खुलासा करने का दावा किया था। हत्यारोपियों की गिरफ़्तारी न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बतादें कि 21 अगस्त की रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से देवेंद्र की हत्या कर शव को अरहर के खेत में फेंक दिया था। घटना के वक्त देवेंद्र घर पर अकेले था। उसकी मां रूपतारा सिंह मध्य प्रदेश रिश्तेदारी में और बड़े दो भाई कमाने के लिए बंगलौर गए थे। दूसरे दिन शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को तीन दिनों के भीतर हत्या का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर शव को पीएम के लिए ले गए। लेकिन एक माह करीब 26 दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे है। मृतक के घरवालों समेत अन्य लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामलाल ने कहा कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed