फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घटना से नाराज लोगों ने बाइक चालक को बनाया बंधक, पीटा

घटना से नाराज लोगों ने बाइक चालक को बनाया बंधक, पीटा

Mon, 25 Mar 2019 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने बाइक चालक को बनाया बंधक, पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में सोमवार को सड़क पार कर रही एक युवती को एक बाइक टक्कर मारते हुए लग्जरी वाहन से टकरा गई। आसपास के लोगों ने बाइक चालक को बंधक बनाने के साथ ही युवती को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने अन्नू पांडेय (18) को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कुछ लोगों ने बाइक चालक की पिटाई कर दी। वहां पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उनकी चंगुल से चालक को मुक्त करवा कर उसे कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन

बताते चले कि सुबह करीब पौने दस बजे उरमौरा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी गांव से राबट्र्सगंज की ओर जा रही बाइक एक छात्रों को धक्का मारते हुए सड़क किनारे खड़ी बृजेश दूबे की क्रेटा कार से टकरा गई। हादसे में युवती खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाने लगी। आसपास के लोगों ने सड़क पर तड़प रही युवती को किनारे करने के साथ ही भाग रहे बाइक चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल भिजवाया। डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही गांव निवासी अन्नू पांडेय की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटनास्थल पर मौजूद कइयों ने बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसको पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहां पहुंचे यातायात पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और उनके कब्जे से चालक को छुड़ाकर उसको कोतवाली भेजा। समाचार लिखे जाने तक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़िता के घरवाले और कार मालिक जो तहरीर देंगे उसके आधार पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed