फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विजय प्रकरण की पुलिस ने तेज की जांच

विजय प्रकरण की पुलिस ने तेज की जांच

Thu, 07 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
विजय प्रकरण की पुलिस ने तेज की जांच
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के वार्ड आठ में युवक के अबूझ हाल में जलने से हुई मौत के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को युवक के परिवारीजन और पास पड़ोस के लोगों से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मृतक विजय की पत्नी, मां, बड़े भाई संजय के अलावा रिश्तेदार व अन्य करीबी लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया। टीम ने बताया कि मृतका की पत्नी ने अपने भसुर पर जलाने और मारने का आरोप लगाया है। लिखित रूप से इसकी शिकायत भी की है, इसको देखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताते चलें कि पांच-छह दिन पूर्व संदिग्ध हाल में झुलसे विजय को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां 3 फरवरी को इलाज के दौरान विजय पुत्र जगरनाथ की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गया था । पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई संजय की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed