फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कंपनी के जनरल मैनेजर समेत चार के खिलाफ मुकदमा

कंपनी के जनरल मैनेजर समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 24 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के जनरल मैनेजर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने मौर्य ग्रुप इंडस्ट्रीज कुंडली हरियाणा के जनरल मैनेजर मोहित जैन समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई दो दिन पूर्व पीड़ित दुकानदार विनय प्रताप सिंह की तहरीर पर हुई है। आरोपियों के ऊपर वादी से करीब तीन लाख रुपये लेकर सामान न देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबट्रर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छतेहरी गांव निवासी विनय प्रताप सिंह मेसर्स अभिनव इंटर प्राइजेज चतरा का प्रोपाइटर है। वादी का आरोप है कि 20 नवंबर 2018 को चार लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। एक व्यक्ति ने खुद को एक कंपनी का जीएम बताते हुए कहा कि उसकी कंपनी सरसों के तेल और रिफाइंड का उत्पाद करती है। उसकी कंपनी का एजेंसी लेने के लिए तीन लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप मेें देना होगा। इसके बाद कंपनी साढ़े तीन लाख का सामान देगी। उनकी बातों में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में तीन लाख 19 रुपये दे दिया। लेकिन अभी तक उसे सामान नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर वे लोग देने में आनाकानी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मौर्य ग्रुप इंडस्ट्रीज कुंडली हरियाणा के जनरल मैनेजर मोहित जैन, बलिया निवासी धनजी पटेल, राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी श्रृंगी पांडेय और कंपनी के कर्मचारी दीपक त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed