फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भांग की दुकान पर मनबढ़ों ने मचाया उत्पात

भांग की दुकान पर मनबढ़ों ने मचाया उत्पात

Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भांग की दुकान पर मनबढ़ों ने मचाया उत्पात
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप स्थित भंाग की दुकान पर वृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। सेल्समैन से जबरदस्ती दुकान बंद करवा दिया। सेल्समैन और उसके मालिक को 20 हजार न देने पर गोली मारने की धमकी दी। सेल्समैन सुरेंद्र की तहरीर पर दो के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबट्र्सगंज के पूरब मोहाल निवासी विनोद की धर्मशाला के समीप भांग की दुकान है। रात करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो सवार दो युवक भांग की दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन से विवाद करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों स्कार्पियो से फरार हो गए। रात में ही सेल्समैन ने कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर जिले के ंअहरौरा थाना क्षेत्र खुटहा गांव निवासी सुरेंद्र जायसवाल की तहरीर पर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मगरथा गांव निवासी आरोपी राजेश सिंह और कसारी निवासी महेश यादव के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र नई बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घेराबंदी कर फोर्स के साथ कोतवाल ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed