{"_id":"5ac3c5584f1c1bf1618b53ce","slug":"101522779480-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महिला समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मंदबुद्धि व्यक्ति की धोखे से जमीन बैनामा कराने के मामले में तीन महिला सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पवर गांव की सुमन पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसके पति अवधेश मानसिक रूप से बीमार हैं। पति के नाम से पवर, अवई और सलखन में 30 बिगहा दस बिस्वा जमीन है। विपक्षीगणों ने साजिश करके प्रमिला देवी को उसके पति का संरक्षक बनवा दिया। नौ सितंबर 2015 को विपक्षीगण अवधेश के साथ मारपीट करने के बाद उपनिबंधक कार्यालय रामनगर ले गए। साजिश के तहत अवेधश का हाल पता भीटी परगना रामनगर तहसील वाराणसी दिखाते हुए मुख्तारनामा प्रमिला देवी के हक में लिखवा दिया। ताकि प्रमिला देवी उसके पति की जमीन आदि की मालकिन बन जाए। 14 अक्तूबर 2015 और नौ मार्च 2016 को अवधेश के नाम से जो जमीन थी उसे कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि प्रमिला देवी, तेजबली, राजन, दुलारे, बलिराम, रामभुवन, रजत जायसवाल, अजय, राधेश्याम, अजय मौर्य, इकराम अवधेश समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।