फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्नीचर व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

फर्नीचर व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
फर्नीचर व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
सोनभद्र (ओबरा)। परियोजना कालोनी के सेक्टर 9 में रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी एवं आर्य विद्या मंदिर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद मिश्रा के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर, घरेलू सामान और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओबरा अंजनी कुमार मिश्रा ने मौका मुआयना किया। पीड़ित मिश्रा ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया है कि े शनिवार की सुबह दस बजे वे मकान से दूकान के लिए चले गए। पत्नी व बच्चे त्योहार पर पैतृक गांव राबर्ट्सगंज गए हुए हैं। मकान पर कोई नहीं था। दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर वापस आए तो देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद किया गया है। पड़ोसी पीजी कालेज के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार के घर के पीछे से घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखा सात हजार नकद और डेढ़ लाख के आभूषण चोरी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed