फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

छेड़खानी करने पर व्यक्ति की पिटाई, बंधक बनाया

Tue, 25 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनभद्र। बालिका से छेड़खानी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर बाद 10 वर्षीय लड़की अपनी एक सहेली के साथ घर से कुछ दूरी पर अमरूद तोड़ने गई थी। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में एक व्यक्ति बालिका को पकड़ कर अपने घर में ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जबकि दूसरी लड़की शोर मचाते हुए भाग निकली। बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे और बालिका को मुक्त कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने व्यक्ति को पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। उधर, पीड़िता को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed