{"_id":"5d9640478ebc3e017a2116e7","slug":"crime-sonbhadra-news-vns4870905132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या मामले में दो ओझा पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या मामले में दो ओझा पकड़ाए
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में पिछले 13 सितंबर को भूत प्रेत के विवाद में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो ओझा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कन्हारी निवासी सुभगलाल बैसवार और भोला बैसवार के परिवार में दो साल से भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था। 13 सितंबर को भोला बैसवार व अन्य लोगों ने सुभगलाल की पत्नी लाची देवी (50) और भाई मुंशी (45), ओझाई का काम करने वाले कन्हारी निवासी जीवबोधन(60) व लाली निवासी छोटे(50)के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी को अपने घर के एक कमरे में बंद कर चारों को एक बार फिर लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मारपीट की गई। हमलावरों ने पीटने के दौरान सभी को जबरदस्ती पेट्रोल भी पिलाया था। सूचना पर पुलिस ने किसी तरह सभी को हमलावरों के चंगुल से मुक्त कराया और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। लाची देवी की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका लाची देवी के पुत्र राजकुमार की तहरीर पर भोला पुत्र सीताराम, पारसनाथ पुत्र सीताराम, विनोद पुत्र रामकृपाल, सुनील पुत्र कन्हैया, खुशराज पुत्र गुलाब व लक्ष्मण पुत्र झुरई और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस भोला, पारसनाथ, विनोद, सुनील व लक्ष्मण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में संलिप्त ओझा घोरिया निवासी गोल्लर पुत्र भोखन और तौलन पुत्र खेलावन को बृहस्पतिवार की अलसुबह पांच बजे घुवास तिराहे से प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय और उभ्भा चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।