Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special emphasis will be placed on enrolling women and young voters.

Sonebhadra News: महिला और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर

Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Special emphasis will be placed on enrolling women and young voters.
सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने का अभियान शुरू हो गया है। यह 16 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने, जेंडर रेशियो में सुधार करने और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रवार आलेख्य मतदाता सूची की प्रतियां प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं। डीएम ने राजनीतिक दलों से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने और विशेष अभियान दिवसों पर बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। नाम छूटने या किसी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों और नागरिकों की सहभागिता से ही पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सकेगी। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, सपा, सीपीआईएम, आम आदमी पार्टी और बसपा के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम वागीश कुमार शुक्ला और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed