Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum temperature drops by 2.4 degrees in three days; the chill begins to set in.

Sonebhadra News: तीन दिन में 2.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, बढ़ने लगी ठंड

Wed, 18 Nov 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by 2.4 degrees in three days; the chill begins to set in.
सोनभद्र। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 21 नवंबर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 27.4 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार गिरते तापमान से आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने किसानों को मौसम के अनुकूल कृषि कार्य करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम धान की मड़ाई और अनाज सुखाने के साथ गेहूं, मटर और सरसों की बोआई और आलू की रोपाई के लिए अनुकूल है। वातावरण में नमी रहने के कारण सब्जियों में कीट और फफूंदजनित रोगों की नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि मौसम और मिट्टी में उपलब्ध नमी गेहूं के अंकुरण के लिए अनुकूल है। किसानों को समय से बोआई पूरी करने और प्रमाणित एवं उपचारित बीज का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही धान की मड़ाई, अनाज सुखाने और भंडारण के दौरान सावधानी बरतने तथा सुबह-शाम बढ़ती ठंड से पशुओं की सुरक्षा करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed