फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   create trouble during the rashan card varification

राशन कार्डों के सत्यापन में हंगामा

Thu, 20 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Thu, 20 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के  मूड़ीसेमर ग्राम पंचायत भवन पर गुरुवार को पात्र गृहस्थी, लाल कार्ड का सत्यापन किया गया। इस दौरान पात्रों का नाम काटे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके की नजाकत को भांपते हुए सेक्रेटरी बगैर सत्यापन के ही लौट गए। इससे सत्यापन का कार्य एक बार फिर लटक गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कई माह से लोग सस्ते गल्ले के दूूूकानदार की मनमानी की शिकायत विधायक, तहसील दिवस पर कर रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए करीब एक पखवारे पूर्व नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की थी तो कई खामियां सामने आई थीं।उन्होंने कमियों को दूर करने का निर्देश दूकानदार को दिया था। इसी को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन पर चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। यहां कार्डों का सत्यापन हो रहा था कि इसी बीच ग्रामीणों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीण कोटेदार, ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर मौके से सचिव समर बहादुर और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चले गए। इससे लोगों में असंतोष और बढ़ गया। लोगों ने कोटेदार से ही कहासुनी शुरू कर दी। हालांकि कोटेदार ने सचिव की देखरेख में फिर से सत्यापन की बात कही तब लोग शांत हुए। इस दौरान मुख्य रूप से लखन पासवान, उदय कुशवाहा, रधु सिंह, शिवनाथ,  राजेश पासवान, पवन, अमरनाथ, राम औतार, शीला देवी, गीता, कुसुम, राजकली, अनीता, मानमती, सोनी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed