फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crashed in Cylinder, Scorched Elder died

सिलिंडर में रिसाव से लगी आग में झुलसे अधेड़ की मौत

Tue, 22 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crashed in Cylinder, Scorched Elder died
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में सोमवार की रात गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लगने के बाद फट जाने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक न्यू कॉलोनी स्थित एक घर में सोमवार की रात खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जब तक घर के लोग आग बुझा पाते, सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में खाना बना रही महिला, उसके ससुर, सास और पति झुलस गए। मोनू की 22 वर्षीय पत्नी निशा सोमवार की दोपहर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। गैस सिलिंडर से हुए रिसाव के कारण आग लग गई। इस पर निशा चीखते हुए बाहर की ओर भागी। उनकी चीख सुन कर ससुर 58 वर्षीय विनोद गुप्ता किचन में आए और आग बुझाने लगे। इस दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। उसमें तेजी से निकली आग से निशा और विनोद गुप्ता बुरी तरह झुलस गए। निशा की आवाज सुनकर रसोईघर की ओर आ रहे उनके पति मोनू 25 और सास 52 वर्षीय मंजू भी झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से चारों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने निशा और विनोद की हालत गंभीर होने पर बीएचयू बनारस के लिए रेफर कर दिया था। बीएचयू में विनोद की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी ठीक-ठीक पता नहीं चल सका है। वैसे परिजनों के अनुसार, खाना बनाते समय गैस फटने से यह घटना घटी है। सदर एसडीएम कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि लेखपाल के माध्यम से उन्हें भी घटना की जानकारी हुई है। इस संबंध में जो भी मुआवजा या राहत राशि होगी, लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed