{"_id":"cd48f138c87fe328587eabd614879dc8","slug":"cpi-ml-has-also-performed-at-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने किया तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने किया तहसील पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूपी सरकार पर राजनीतिक दलों के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग भी की ।
सभा में पार्टी के राज्य स्थायी समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में अकाल की स्थिति के कारण किसान मजदूर बदहाल हैं। वहीं शासक दलों के संरक्षण में खनिज व वन माफिया एवं अपराधी आदिवासियों, दलितों, गरीबों पर जुल्म ढा रहे हैं। गरीबों की जमीनें दबंग कब्जा कर रहे है और विरोध करने पर मारपीट कर रहे हैं।
पुलिस व पूरे प्रशासनिक तंत्र ने दबंगों, अपराधियों को लूट व दमन की पूरी छूट दे रखी है। माले नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल बात कहने में मस्त है और प्रदेश सरकार माफिया राज में बदल गया है। उन्होंने कहा कि बसपा को केवल सरकार बनाने और इसके लिए सर्वजन को खुश करने की चिंता है।
विज्ञापन
कांग्रेस तो कहीं है ही नहीं। सभा के बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने, जिले को अकाल ग्रस्त घोषित करने, खदान दुर्घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को दंडित करने, गरीबों की जमीनें कब्जा करने की साजिश बंद करने, काम व मजदूरी की गारंटी करने, गरीबों को राशन, दवा इलाज की व्यवस्था करने समेत कई अन्य मांगों से जुड़ा पत्र एसडीएम को सौंपा गया। सभा की अध्यक्षता सुखराज मौर्य ने की।
इस मौके पर विजय कोल, राम प्रवेश, जवाहर, मोहम्मद कलीम, ईश्वर दयाल, लालजी भारती, दीनानाथ भारती, नंदू, महेंद्र, कल्लू पटेल, बाबूलाल भारती, राजदेव गोड़, राममूरत, जुबैदा खातून भागमती, हरी प्रसाद, राजकुमार, फूलवंती, राकेश आदि मौजूद रहे।