{"_id":"66ec7a04012c70c5710b2404","slug":"cousin-sister-jumped-into-the-river-to-save-her-elder-brother-both-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118194-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बड़े भाई को बचाने नदी में कूदी चचेरी बहन, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बड़े भाई को बचाने नदी में कूदी चचेरी बहन, दोनों की मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बृहस्पतिवार को नदी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। नदी में नहाने उतरे भाई को डूबते देख चचेरी बहन ने बचाने के लिए छलांग लगाई थी, मगर वह भी डूब गई।
सिंगरौली के लंघाडोल थाना क्षेत्र में स्थित पोड़ीपाट गांव के रहने वाले छह-सात बच्चे बगल के गांव बिंदुल में मौजूद शासकीय विद्यालय में पढ़ने के लिए निकले थे। रास्ते में बिनियाह नदी के पास सभी बच्चे रुक गए और नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान रमेश साकेत (14) पुत्र अंजनी नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख राकेश की चचेरी बहन खुशबू (13) पुत्री रामअवतार भी भाई को बचाने के लिए कूद गई। इस कोशिश में बहन-भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतर दोनों की तलाश शुरू की। करीब घंटे भर के प्रयास पर दोनों शवों को बरामद कर लिया गया। सिंगरौली के एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद के लिए भी संबंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है।
महिला की बाउली में डूबने से मौत
बभनी। थाना क्षेत्र के फरीपान गांव में बुधवार की शाम बाउली में नहाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
फरीपान निवासी अमर शाह की पत्नी कुंती देवी (39) बुधवार की शाम घर के पास में ही बाउली में नहाने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो घर वाले खोजने लगे। बाउली के पास पहुंचे तो साड़ी रखी थी। इसके आधार पर लोगों ने बाउली में खोजना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। घटना की सूचना कुंती के ससुर रामजतन ने बभनी पुलिस को दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राम औतार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद